देश की खबरें | लक्षद्वीप प्रशासन ने वाम दल के सासंदों का प्रवेश की इजाजत संबंधी आवेदन अस्वीकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लक्षद्वीप प्रशासन ने वामदल के आठ सांसदों के केंद्र शासित प्रदेश में प्रवेश की इजाजत के आवेदन को अस्वीकार कर दिया और कहा कि इससे तटीय राज्य का शांतिपूर्ण माहौल ‘‘निश्चित ही बिगड़ेगा।’’

कोच्चि, छह जुलाई लक्षद्वीप प्रशासन ने वामदल के आठ सांसदों के केंद्र शासित प्रदेश में प्रवेश की इजाजत के आवेदन को अस्वीकार कर दिया और कहा कि इससे तटीय राज्य का शांतिपूर्ण माहौल ‘‘निश्चित ही बिगड़ेगा।’’

प्रवेश की इजाजत मांगने के लिए आवेदन देने वालों में हैं राज्यसभा सदस्य एलामाराम करीम, वी शिवदासन, बिनॉस विस्वाम, एम वी श्रेयाम्स कुमार, के सोमप्रसाद, जॉन ब्रिटास और लोकसभा सांसद थॉमस छझीकदन तथा ए एम आरिफ।

दो दिन पहले प्रशासन ने यही कारण बताते हुए कांग्रेस सांसद हिबी ऐडन और टी एन प्रतापन के केंद्र शासित प्रदेश में प्रवेश संबंधी आवेदन अस्वीकार कर दिए थे।

सोमवार को जारी आदेश में लक्षद्वीप के जिलाधिकारी अस्कर अली ने कहा कि ‘‘तटीय राज्य में राजनीतिक गतिविधियों के लिए सांसदों के दौरे से यहां का शांतिपूर्ण माहौल निश्चित ही खराब होगा और यह आम जनता के हितों, सार्वजनिक व्यवस्था और केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा के खिलाफ होगा।’’

उल्लेखनीय है कि प्रशासक प्रफुल्ल खोड़ा पटेल के लक्षद्वीप में सुधार के कदमों के क्रियान्वयन के फैसले के खिलाफ बीते कुछ हफ्तों से यहां के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों की संस्था ‘सेव लक्षद्वीप फोरम’ ने आरोप लगाया कि इन कदमों को लागू करने से पहले यहां के लोगों को भरोसे में नहीं लिया गया। संस्था ने इन्हें ‘जन विरोधी कदम’ बताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\