खेल की खबरें | बरमुडा चैंपियनशिप में अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाये लाहिड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने बरमुडा चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत की लेकिन अंतिम नौ होल में तीन बोगी करने से वह आखिर में तीन अंडर 68 का कार्ड ही खेल पाये और अभी संयुक्त 26वें स्थान पर हैं।

साउथम्पटन (बरमुडा), 30 अक्टूबर भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने बरमुडा चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत की लेकिन अंतिम नौ होल में तीन बोगी करने से वह आखिर में तीन अंडर 68 का कार्ड ही खेल पाये और अभी संयुक्त 26वें स्थान पर हैं।

लाहिड़ी पहले 10 होल के बाद पांच अंडर पर थे लेकिन अंतिम सात होल में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उन्होंने इस गोल्फ कोर्स पर पिछले साल 66 के स्कोर के साथ शुरुआत की थी। उनके पास इस रिकार्ड को बेहतर करने का मौका था लेकिन अंतिम नौ होल की गलतियां उन पर भारी पड़ गयी।

यह भी पढ़े | CSK vs KKR 49th IPL Match 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 6 विकेट से हराया.

लाहिड़ी ने पहले दो होल में बर्डी बनायी लेकिन चौथे होल में बोगी कर बैठे। इसके बाद उन्होंने पांचवें, छठे और नौवें होल में बर्डी बनायी और इस तरह से पहले नौ होल के बाद वह चार अंडर पर थे। उन्होंने 10वें होल में बर्डी बनायी जिससे वह पांच अंडर पर आ गये।

उन्होंने 12वें और 13वें होल में बोगी की लेकिन 17वें होल में बर्डी बनाने में सफल रहे। लाहिड़ी ने हालांकि बोगी के साथ अपने दिन का अंत किया।

यह भी पढ़े | Khabib Nurmagomedov to Return to UFC? खबीब मुरामगोमेदोव यूएफसी में कर सकते है वापसी, हेड कोच जेवियर मेंडेज ने दिए संकेत.

इस बीच अर्जुन अटवाल ने बर्डी से शुरुआत की लेकिन उन्हें अपनी अगली बर्डी के लिये 18वें होल तक इंतजार करना पड़ा। इस बीच उन्होंने एक डबल बोगी और चार बोगी की। इस तरह से उनका स्कोर चार ओवर 75 रहा और उन्हें कट में जगह बनाने के लिये दूसरे दौर में बेहतरीन खेल दिखाना होगा।

पीटर मलनेटी ने छह अंडर 63 का कार्ड खेला। उन्होंने रेयान आर्मर और डग घीम पर एक शॉट की बढ़त बनायी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\