देश की खबरें | लद्दाख झड़प : शहीद अपनी नवजात बेटी का चेहरा भी नहीं देख सका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद होने वाले कुंदन कुमार ओझा के घर 17 दिन पहले बेटी हुयी थी और उन्होंने अपनी मां से वादा किया था कि जैसे ही उन्हें छुट्टी मिलेगी वह घर आयेंगे ।

जियो

साहिबगंज, (झारखंड), 17 जून भारत चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद होने वाले कुंदन कुमार ओझा के घर 17 दिन पहले बेटी हुयी थी और उन्होंने अपनी मां से वादा किया था कि जैसे ही उन्हें छुट्टी मिलेगी वह घर आयेंगे ।

पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में सोमवार की रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद होने वाले 20 सैनिकों में शामिल 28 साल के ओझा के मुख से यह आखिरी शब्द थे जो उनके परिजनों ने सुने थे ।

यह भी पढ़े | गलवान घाटी में भारत और चीन के प्रमुख जनरलों के बीच चल रही वार्ता खत्म: 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

झारखंड के साहिबगंज जिले के दिहारी के गांव के रहने वाले ओझा के पिता रवि शंकर ओझा पेशे से किसान हैं । चार भाई बहनों में ओझा दूसरे नंबर पर थे और वह 2011 में दानापुर में सेना में शामिल हुये थे । देश के सपूत करीब डेढ़ साल पहले विवाह के बंधन में बंधे थे ।

शहीद के चचेरे भाई प्रभात कुमार ने बताया कि आखिरी बार सात जून को उनकी बातचीत उनकी मां भवानी देवी से हुयी थी । इसमें उन्होंने भोजपुरी में कहा था, 'अभी त लद्दाख मं बानी, और छुट्टी मिली तब बेटी के देखे आयेम । :अभी तो मैं लद्दाख में हूं और छुट्टी मिलने पर बेटी को देखने आउंगा ।:

यह भी पढ़े | UN Security Council Elections 2020: यूएनएससी (UNSC) में भारत का पुन: प्रवेश लगभग तय.

ओझा के माता पिता इतने भावुक थे कि बातचीत करने की स्थिति में नहीं थे ।

उनके चचेरे भाई ने रूंधे गले से कहा, 'उन्हें हमेशा से भारतीय सेना में शामिल होने का जुनून था । वह सुबह तीन बजे जग जाते थे और तैयारी संबंधी दैनिक अभ्यास शुरू कर देते थे ।'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें