विदेश की खबरें | इजराइल के प्रतिबंध के कारण गाजा के अस्पताल में मरीजों के लिए पर्याप्त भोजन का अभाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अस्पताल मरीजों को भोजन उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं इसलिए मरीजों के परिवारों को ही उनके लिए भोजन का प्रबंध करना पड़ रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अस्पताल मरीजों को भोजन उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं इसलिए मरीजों के परिवारों को ही उनके लिए भोजन का प्रबंध करना पड़ रहा है।

दक्षिणी शहर खान यूनिस के नासेर अस्पताल के जनरल सर्जन डॉ. खालिद अलसेर ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) से कहा, ‘‘अधिकतर घायल मरीजों का खासकर पिछले दो महीनों में वजन कम हो गया है।’’

उन्होंने कहा कि गहन देखभाल इकाई के मरीजों को भी पर्याप्त पोषण नहीं मिल पा रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मरीजों के लिए सर्वोत्तम विकल्प चुनने की बात आती है तो हमारे हाथ बंधे होते हैं। विकल्प सीमित होते हैं।’’

सहायता समूहों ने कहा कि गाजा में कुपोषण की समस्या बढ़ रही है।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, पिछले महीने हजारों बच्चे गंभीर कुपोषण से पीड़ित पाए गए और वयस्कों को भी उचित पोषक तत्व नहीं मिल पा रहे हैं। अनुमान है कि इस साल 16,000 गर्भवती एवं हाल में मां बनीं महिलाएं कुपोषित हैं।

इजराइल ने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर दो मार्च को प्रतिबंध लगाया था जिसके बाद से भोजन के स्रोत समाप्त हो रहे हैं, सहायता समूहों ने भोजन वितरण बंद कर दिया है और बेकरी बंद हो गई हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि पास्ता या दाल वितरित करने वाली परमार्थ रसोइयां अधिकतर आबादी के लिए अंतिम जीवनरेखा बनी हुई हैं लेकिन आपूर्ति की कमी के कारण वे भी तेजी से बंद हो रही हैं।

बाजार में डिब्बाबंद सामान और थोड़ी मात्रा में सब्जियों के अलावा लगभग कुछ भी उपलब्ध नहीं है और कीमतें बढ़ रही हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि स्थानीय सब्जियों का उत्पादन घट गया है क्योंकि इजराइली सेना ने गाजा की 80 प्रतिशत कृषि भूमि को नुकसान पहुंचाया है और बाकी की अधिकतर भूमि नए घोषित सैन्य क्षेत्रों के अंदर स्थित है और वहां पहुंचा नहीं जा सकता।

इजराइल ने कहा कि उसने मार्च में आपूर्ति पर रोक लगाई और अपना सैन्य अभियान फिर से शुरू किया ताकि हमास पर शेष बंधकों को छोड़ने और हथियार डालने के लिए दबाव डाला जा सके।

हमास ने सात अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमला किया जिसके बाद से युद्ध शुरू हुआ। हमले में चरमपंथियों ने लगभग 1,200 लोगों की हत्या कर दी जिनमें ज्यादातर आम नागरिक थे और 251 लोगों को बंधक बना लिया। इनमें से अधिकतर को युद्धविराम समझौतों या अन्य समझौतों के तहत रिहा कर दिया गया है।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हमास के हमले के बाद इजराइल के आक्रमण में 52,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\