देश की खबरें | नए कोविड केंद्र में पर्याप्त सुविधाओं की कमी : सिद्धरमैया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को आरोप लगाया कि यहां 10,000 बिस्तर वाले नवनिर्मित कोविड देखभाल केंद्र में पर्याप्त कर्मचारियों की कमी के अलावा पानी, नाली और शौचालय जैसी सुविधाओं का भी अभाव है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, 21 जुलाई कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को आरोप लगाया कि यहां 10,000 बिस्तर वाले नवनिर्मित कोविड देखभाल केंद्र में पर्याप्त कर्मचारियों की कमी के अलावा पानी, नाली और शौचालय जैसी सुविधाओं का भी अभाव है।

उन्होंने केंद्र का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘ शुक्रवार से चालू होने वाले इस केंद्र में कम से कम 2,000 डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मियों की आवश्यकता होगी। आज वहां कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था।"

यह भी पढ़े | Amarnath Yatra 2020: कोरोना महामारी के चलते अमरनाथ यात्रा रद्द: 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यह इकाई तुमकुरु रोड पर अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में स्थापित की गयी है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने आरोप लगाया कि कोविड देखभाल केंद्र में बेड आदि की आपूर्ति करने वाले ठेकेदारों की समस्याओं का अब तक समाधान नहीं हुआ है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: CM अशोक गहलोत ने कहा, पार्टी से विश्वासघात करने वाले जनता के सामने अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे.

उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले कहा था कि वह 800 रुपये प्रति बेड की दर से उन्हें किराए पर लेगा। लेकिन बाद में आलोचना होने पर उन्होंने बेड खरीदने का फैसला किया।

उन्होंने एक बार फिर आरोप लगाया कि कोविड-19 से लड़ने के लिए उपकरणों की खरीद में भ्रष्टाचार हुआ है। हालांकि चिकित्सा शिक्षा मंत्री के सुधाकर आरोपों से इनकार करते रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि तमिलनाडु ने वेंटिलेटर 4.78 लाख रुपये की दर से खरीदा गया जबकि कर्नाटक ने उन्हें 15 लाख रुपये से 18 लाख रुपये में खरीदा गया। उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार नहीं तो और क्या है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई