Australia vs India: दूसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया की जीत के बाद टीम पेन का बयान, कहा- लाबुशेन और मैकस्वीनी का योगदान अहम रहा

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन का मानना ​​है कि भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन स्विंग करती गुलाबी गेंद के सामने मार्नस लाबुशैन और नाथन मैकस्वीनी के जुझारू प्रदर्शन ने घरेलू टीम की 10 विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई.

मार्नस लाबुशेन (Photo Credits: Twitter)

सिडनी, नौ दिसंबर: आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन का मानना ​​है कि भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन स्विंग करती गुलाबी गेंद के सामने मार्नस लाबुशैन और नाथन मैकस्वीनी के जुझारू प्रदर्शन ने घरेलू टीम की 10 विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई. यह भी पढें: Australia vs India: ट्रैविस हेड और मोहम्मद सिराज को क्रिकेट आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया! एडिलेड में भिड़े थे दोनों खिलाड़ी

पिछले लंबे समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे लाबुशेन और मैकस्वीनी ने पहले दिन के अंतिम सत्र में मुश्किल परिस्थितियों में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के बावजूद 57 रन की साझेदारी की जिससे ऑस्ट्रेलिया मैच पर पकड़ बनाने में सफल रहा.

पेन ने ‘एसईएन’ पर कहा, ‘‘मेरा मानना है कि पहले दिन के आखिरी सत्र में हमें टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिला.’’ उन्होंने कहा,‘‘हमें इस दौरान एक वास्तविक चैंपियन देखने को मिला जो दूधिया रोशनी में गुलाबी गेंंद से पूरे जोश के साथ गेंदबाजी कर रहा था. हमें एक ऐसा वास्तविक चैंपियन देखने को मिला जिसका औसत कभी 60 रहा था लेकिन वह अपना करियर बचाने के लिए खेल रहा था. हमें एक युवा बल्लेबाज देखने को मिला जो टीम में अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश कर रहा था.’’

ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच 295 रन से हार गया था जिसके लिए उसकी कड़ी आलोचना हुई थी.

पेन ने कहा,‘‘निश्चित तौर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम पर दबाव था. मुझे लगता है कि कभी-कभी इस टीम के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया जाता है लेकिन वह दिग्गज टीमों में से एक है. उसने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अलावा प्रत्येक प्रतियोगिता जीती है। यह टीम अब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतना चाहती है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े