जरुरी जानकारी | कुसुम ने महिला प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप से वैश्विक प्रतियोगिता के लिए आवेदन आमंत्रित किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केरल सरकार द्वारा संचालित केरल स्टार्ट-अप मिशन (कुसुम) ने शी लव्स टेक (एसएलटी) के साथ मिलकर महिलाओं एवं प्रौद्योगिकी के लिए 'विश्व की सबसे बड़ी स्टार्ट-अप प्रतियोगिता' की खातिर प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

तिरुवनंतपुरम, 19 जुलाई केरल सरकार द्वारा संचालित केरल स्टार्ट-अप मिशन (कुसुम) ने शी लव्स टेक (एसएलटी) के साथ मिलकर महिलाओं एवं प्रौद्योगिकी के लिए 'विश्व की सबसे बड़ी स्टार्ट-अप प्रतियोगिता' की खातिर प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस प्रतियोगिता में वैसे स्टार्ट-अप हिस्सा ले सकते हैं जो महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।

'शी लव्स टेक 2021 ग्लोबल स्टार्ट-अप काँपिटिशन' महिला उद्यमियों और साथ ही महिलाओं के जीवन को सुधारने के लिए समर्पित स्टार्ट-अप को एक अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करता है।

कुसम ने प्रतियोगिता से पहले 21 जुलाई को एक रोडशो निकालने की योजना बनायी है जिसके बाद आठ सितंबर को राष्ट्रीय चुनौती कार्यक्रम 'शी लव्स टेक इंडिया' का आयोजन किया जाएगा।

इस साल यह प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, कंबोडिया, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इजराइल, इटली, लातविया, लिथुआनिया, मलेशिया, मंगोलिया, नेपाल, नाइजीरिया, नॉर्वे, पाकिस्तान, पोलैंड, फिलीपीन, रूस, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड, वियतनाम, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका सहित 40 से अधिक देशों में आयोजित की जाएगी।

शॉर्टलिस्ट किए जाने वाले स्टार्ट-अप को निवेशकों से मिलने और वैश्विक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने सहित अन्य अवसर दिए जाएंगे।

http://www.startupmission.in/shelovestech/ पर पंजीकरण कराया जा सकता है।

आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\