देश की खबरें | कुशवाहा और मिश्रा ने बिहार से राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने बुधवार को बिहार से राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के वास्ते अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

पटना, 21 अगस्त पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने बुधवार को बिहार से राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के वास्ते अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा सहित राज्य में राजग के कई अन्य शीर्ष नेता दोनों उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने के समय बिहार विधानसभा सचिवालय में मौजूद थे।

राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का बुधवार को आखिरी दिन है।

विवेक ठाकुर (भाजपा) और मीसा भारती (राजद) के लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण राज्यसभा की रिक्त हुई सीटों पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था ।

मिश्रा ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 2009 के लोकसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर वाल्मीकि नगर से चुनाव लड़कर की थी पर वह हार गए थे। पांच साल बाद वह भाजपा में शामिल हो गए।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रमुख मिश्रा ने कहा कि राज्यसभा के लिए उन्हें दिया गया यह मौका देश की करीब 25 लाख की मजबूत कानूनी बिरादरी के लिए सम्मान की बात है।

उन्होंने कहा कि वकीलों को प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहिए।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख कुशवाहा ने कहा कि उच्च सदन के सदस्य के रूप में वह न्यायिक सुधारों और कॉलेजियम प्रणाली को खत्म करने के लिए जोर देंगे।

नरेन्द्र मोदी की पहली सरकार में राज्य मंत्री रहे कुशवाहा ने इस अवसर पर कहा, "मैं हमेशा कॉलेजियम प्रणाली के खिलाफ आवाज उठाता रहा हूं। अब मेरा संघर्ष सड़क से संसद तक जारी रहेगा।"

नौ राज्यों में राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए चुनाव 3 सितंबर को होंगे।

नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को होगी जबकि उम्मीदवार 27 अगस्त तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू