देश की खबरें | कुमारस्वामी ने कर्नाटक में जल्द विधानसभा चुनाव होने की संभावना जतायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कर्नाटक में जल्द विधानसभा चुनाव की संभावना जताते हुए कहा कि इस साल दिसंबर में चुनाव हो सकते हैं।

बेंगलुरु, एक जुलाई जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कर्नाटक में जल्द विधानसभा चुनाव की संभावना जताते हुए कहा कि इस साल दिसंबर में चुनाव हो सकते हैं।

पांच साल के निर्धारित कार्यकाल के अनुसार अगले साल अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं।

कुमारस्वामी ने शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, "मुझे लगता है, दिसंबर में विधानसभा चुनाव की पूरी संभावना है, इस धारणा में न रहें कि यह अगले साल अप्रैल में होंगे। अभी समय है ... पार्टी कार्यकर्ता तैयारी शुरू कर दें।"

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जद (एस) के लिए बेंगलुरु में कम से कम 15 सीटें जीतने के लिए अनुकूल माहौल है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से विधानसभा के साथ-साथ बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) चुनावों की तैयारी करने का भी आह्वान किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों की जरूरतों को समझने और जद (एस) के सत्ता में आने पर उसकी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में सूचित करने के लिए कहा।

जद (एस) ने 2023 के चुनाव में कुमारस्वामी के नेतृत्व में 224 सदस्यीय विधानसभा में 123 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड