देश की खबरें | कुल्लू दशहरा महोत्सव में 20 देशों की भागीदारी देखने को मिलेगी : मुख्यमंत्री सुक्खू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को कहा कि इस मानसून के दौरान कुल्लू में आई अब तक की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा के बावजूद जिले में आगामी दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें 20 देशों के नर्तकों की मंडलियां भाग लेंगी।

शिमला, 24 सितंबर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को कहा कि इस मानसून के दौरान कुल्लू में आई अब तक की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा के बावजूद जिले में आगामी दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें 20 देशों के नर्तकों की मंडलियां भाग लेंगी।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने 'अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव' का ‘प्रोमो’ जारी करते हुए कहा कि यह आयोजन इस क्षेत्र में पर्यटन में नयी जान फूंकेगा और यह संकेत देगा कि कुल्लू और मनाली में स्थिति अब सामान्य हो गई है तथा ये स्थान पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के लिए 12 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया, जिसमें उपायुक्त कार्यालय की चार मंजिला बहुउद्देशीय इमारत भी शामिल है।

बयान के अनुसार उद्घाटन के बाद, मुख्यमंत्री ने उत्सव की तैयारी की समीक्षा के लिए यहां कुल्लू दशहरा समिति की एक बैठक की अध्यक्षता भी की।

बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आयोजन के दौरान क्षेत्र में निर्बाध सड़क संपर्क सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत कार्य करने का निर्देश दिया।

सुक्खू ने बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष कुल्लू दशहरा उत्सव 24 से 30 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\