खेल की खबरें | कुलदीप के दो विकेट, इंग्लैंड के लंच तक पांच विकेट पर 290 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कुलदीप यादव (77 रन देकर दो विकेट) ने लय हासिल कर भारत को तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन के पहले सत्र में दबदबा बनाने में मदद की जिससे इंग्लैंड की टीम शनिवार को लंच तक पांच विकेट पर 290 रन बनाकर जूझ रही थी।

राजकोट, 17 फरवरी कुलदीप यादव (77 रन देकर दो विकेट) ने लय हासिल कर भारत को तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन के पहले सत्र में दबदबा बनाने में मदद की जिससे इंग्लैंड की टीम शनिवार को लंच तक पांच विकेट पर 290 रन बनाकर जूझ रही थी।

बेन स्टोक्स 39 और बेन फोक्स छह रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पहली पारी के हिसाब से अभी इंग्लैंड की टीम 155 रन से पीछे चल रही है। भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे।

इंग्लैंड ने सुबह दो विकेट पर 207 रन से खेलना शुरू किया। उसके बल्लेबाज भी अपने विकेट गंवाने के दोषी रहे। कुलदीप और जसप्रीत बुमराह (54 रन देकर एक विकेट) ने लगभग हर गेंद पर मेहमान टीम पर दबाव बनाये रखा।

रविचंद्रन अश्विन को शुक्रवार देर रात परिवार में चिकित्सीय आपात स्थिति के कारण टेस्ट से हटना पड़ा जो भारतीय टीम के एक बड़ा झटका था।

अश्विन की अनुपस्थिति में कुलदीप और बुमराह ने अपनी सटीक गेंदबाजी से टीम की मदद की। इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी जो रूट (18) बुमराह की गेंद पर रिवर्स शॉट खेलकर दूसरी स्लिप में खड़े यशस्वी जायसवाल को कैच दे बैठे। 21 पारियों में यह नौवीं दफा है जब बुमराह ने इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाज का विकेट झटका है।

रूट के इस आसान विकेट के तुरंत बाद कुलदीप ने जॉनी बेयरस्टो (शून्य) को खाता भी नहीं खोलने दिया। बेयरस्टो तेजी से टर्न लेती गेंद को बैकफुट में खेलकर पगबाधा आउट हुए।

बेयरस्टो ने हालांकि रिव्यू लिया लेकिन यह भारतीय टीम के पक्ष में ही रहा। इस तरह इंग्लैंड के इस खिलाड़ी टीम का एक रिव्यू खराब कर दिया।

बेन डकेट को किस्मत का साथ मिला जब 45वें ओवर में कुलदीप की गेंद पर गलत टाइम किये हुए रिवर्स स्वीप शॉट पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट होने से बच गये जो उनकी ऊंगलियों से निकल गया।

इंग्लैंड के इस सलामी बल्लेबाज ने फिर अपने 150 रन पूरे किये।

शुरूआती दो झटकों से इंग्लैंड पर दबाव बढ़ गया था। लेकिन मेहमान टीम ने मौका मिलते ही फिर से तेजी से खेलना शुरू किया और स्टोक्स ने कुछ चौके जमाये। लेकिन तभी डकेट एक खराब शॉट खेल बैठे।

कुलदीप ने डकेट को बहुत वाइड गेंद फेंकी और इस बल्लेबाज ने बल्ले के निचले किनारे से सीधे कवर पर शॉट लगाया और शुभमन गिल ने आसान कैच पकड़ लिया।

इस तरह डकेट ने 153 रन की शानदार पारी के दौरान 151 गेंद खेलते हुए 23 चौके और दो छक्के जमाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस