खेल की खबरें | कुलदीप अपने खेल में शीर्ष पर, इस बार आत्मविश्वास संबंधित कोई परेशानी नहीं होगी: हसी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कुलदीप यादव के प्रदर्शन ने पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स को निराश कर दिया था लेकिन टीम के मुख्य मेंटोर डेविड हसी को लगता है कि भारतीय स्पिनर इस सत्र में अपने खेल के शीर्ष पर है और वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करेगा।
कोलकाता, 11 सितंबर कुलदीप यादव के प्रदर्शन ने पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स को निराश कर दिया था लेकिन टीम के मुख्य मेंटोर डेविड हसी को लगता है कि भारतीय स्पिनर इस सत्र में अपने खेल के शीर्ष पर है और वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करेगा।
बायें हाथ के कलाई के स्पिनर को 2019 में नौ मैचों में महज चार विकेट मिले थे और फिर उन्हें खिलाया नहीं गया था।
यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: ये 3 स्पिन गेंदबाज आईपीएल 2020 में अपने बल्ले से विपक्षी टीम को कर सकते हैं तहस-नहस.
हसी ने पीटीआई से कहा कि कुलदीप को 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू हो रहे आगामी 13वें चरण में आत्मविश्वास को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी।
आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि पिछले आठ-नौ दिन के ट्रेनिंग शिविर के बाद वह अपने खेल के शीर्ष पर है। वह अच्छा क्षेत्ररक्षण कर रहा है, वह अच्छी तरह दौड़ रहा है, वह मैदान को अच्छी तरह कवर कर रहा है। वह अच्छी लय में गेंदबाजी कर रहा है और गेंद को काफी घुमा भी रहा है। ’’
यह भी पढ़े | CPL 2020: शाहरुख खान की टीम ट्रिबैगो नाइट राइडर्स ने जीता खिताब, बादशाह खान ने ऐसे दी बधाई.
कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा था कि कुलदीप को खराब फार्म के कारण टीम से हटाया गया था क्योंकि टीम उन्हें ब्रेक देना चाहती थी ताकि वह तरोताजा होकर वापसी करें।
हसी ने कहा, ‘‘कुलदीप बहुत ही आत्मविश्वासी है। वह जानता है कि वह गेंद से क्या कर सकता है और क्या नहीं, वह गेंद को दोनों तरीकों से स्पिन करता है। वह खेल को शानदार तरीके से पढ़ता है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि उसे पूरे टूर्नामेंट के दौरान आत्मविश्वास संबंधित कोई परेशानी आयेगी। मुझे लगता है कि वह कोलकाता नाइटराइडर्स के लिये लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाला गेंदबाज रहेगा। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)