देश की खबरें | कोझिकोड : एक पखवाड़े पहले पीएफआई का कार्यालय था गुलजार, अब पड़ा है वीरान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए गए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का केरल मुख्यालय एक पखवाड़े पहले तक गुलजार था जब 17 सितंबर की रैली को लेकर गहमा गहमी थी।

कोझिकोड (केरल), 28 सितंबर केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए गए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का केरल मुख्यालय एक पखवाड़े पहले तक गुलजार था जब 17 सितंबर की रैली को लेकर गहमा गहमी थी।

रैली में पीएफआई और उसके सहयोगी संगठनों के नेताओं द्वारा राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए जाने के कई दिन बाद राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के नेतृत्व में कई एजेंसियों ने मिलकर देशभर में इस कट्टर इस्लामिक संगठन के खिलाफ कार्रवाई की और एक दशक पहले संगठन की स्थापना करने वाले नेताओं सहित उसके शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

उसके बाद से पीएफआई के मीनचंथा स्थित कार्यालय में बहुत गतिविधि नहीं दिखी और इस्लामिक स्टेट जैसे वैश्विक आतंकवादी संगठनों से संबंध होने के आरोप में केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद बुधवार को यह कार्यालय वीरान रहा।

संगठन का मुख्यालय हालांकि, दिल्ली में है, लेकिन अध्यक्ष ओएमए सलाम, महासचिव नसरुदीन इलामारम, पूर्व अध्यक्ष ई अबूबाकर और ई एम अब्दुल रहीम और संगठन के विचारक पी कोया अधिकतर कार्य केरल मुख्यालय से ही करते थे, जिसे ‘यूनिटी हाउस’ के नाम से जाना जाता है।

संगठन मुस्लिम समुदाय के कुछ धड़ों में बहुत लोकप्रिय है जिसकी वजह से हजारों लोगों ने ‘गणतंत्र की रक्षा’’ थीम से आयोजित रैली में हिस्सा लिया।

17 सितंबर की रैली में सक्रिय रहे कुछ स्थानीय लेकिन प्रमुख नेता पीएफआई से जुड़ी पहचान को छिपा रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि वे सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) का हिस्सा है। एसडीपीआई, पीएफआई की राजनीतिक शाखा है और उस पर भी सुरक्षा एजेंसियों की नजर है।

पीएफआई के जनसंपर्क अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें मौजूदा नेताओं और उनकी गतिविधियों की जानकारी नहीं है।

इस संगठन की स्थापना वर्ष 2006 में कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के तीन संगठनों का विलय कर की गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\