देश की खबरें | कोविड मुद्दे को राजनीति से परे रखा जाए : बंगाल भाजपा ने तृणमूल से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने मंगलवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह देश व पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को लेकर राजनीति में शामिल है। इसके साथ ही पार्टी ने कहा कि यह केंद्र और राज्य के किसी टकराव में शामिल होने का उचित समय नहीं है।

कोलकाता, 27 अप्रैल भाजपा ने मंगलवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह देश व पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को लेकर राजनीति में शामिल है। इसके साथ ही पार्टी ने कहा कि यह केंद्र और राज्य के किसी टकराव में शामिल होने का उचित समय नहीं है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शामिक भट्टाचार्य ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नीत सत्तारूढ़ पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखे हमले कर रही है और ‘‘संकट के लिए उन पर अनुचित तरीके से दोषारोपण कर रही है।’’

भट्टाचार्य ने कहा, " राज्य में दो मई के बाद एक नयी सरकार का गठन किया जाएगा, ऐसे में निवर्तमान तृणमूल कांग्रेस सरकार को कोविड​​-19 मुद्दे को राजनीति से परे रखना चाहिए क्योंकि इस समय लोगों की जान बचाना सबसे महत्वपूर्ण है।

पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि भारत को अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता के तहत पड़ोसी देशों को कुछ टीके निर्यात करने थे, लेकिन इसे कोरोना वायरस की दूसरी लहर से नहीं जोड़ा जा सकता है, जो अन्य देशों में भी फैला है।

भाजपा के राज्य के बाहर के कार्यकर्ताओं को ‘बाहरी’ बताए जाने संबंधी तृणमूल कांग्रेस के बयानों का जिक्र करते हुए भट्टाचार्य ने सवाल किया, ‘‘क्या वे प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को बाहरी मानते हैं। ”

उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी "देश की अखंडता के लिए खतरनाक है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट