Corona Vaccine Update: ब्रिटेन में इस साल के अंत तक कोरोना महामारी की दवा बनकर हो जाएगी तैयार -रिपोर्ट
ब्रिटेन में इस साल के अंत तक कोविड-19 टीके को स्वास्थ्य नियामकों से हरी झंडी मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद छह महीने या उससे कुछ समय तक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। ब्रिटिश मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है।
लंदन: ब्रिटेन (Britain) में इस साल के अंत तक कोविड-19 टीके को स्वास्थ्य नियामकों से हरी झंडी मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद छह महीने या उससे कुछ समय तक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा. ब्रिटिश मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है. 'द टाइम्स' (The Times) की खबर के अनुसार दिग्गज फार्मा कंप नी एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (Oxford University) वैज्ञानिकों द्वारा बनाए जा रहे टीके का परीक्षण चल रहा है और दिसंबर में क्रिसमस तक इसे जरूरी मंजूरी मिल सकती है.
समाचार पत्र ने टीका बनाने और उसके वितरण में शामिल ब्रिटेन सरकार के सूत्रों के हवाले से कहा कि मंजूरी मिलने के बाद वयस्कों के लिये छह महीने या उससे कुछ कम समय के लिये टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा.
संबंधित खबरें
IPL 2026: आईपीएल के आगामी सीजन में ये बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं विराट कोहली, इतने रन पूरे करने के करीब हैं RCB के स्टार बल्लेबाज
Kavya Maran Face Backlash For Picking Pakistan Star: अबरार अहमद को ख़रीदने पर सनराइज़र्स लीड्स की काव्या मारन हुईं ट्रोल, सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद
IPL 2026: आईपीएल के इतिहास में RCB के लिए इन बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के; देखें कौन हैं टॉप पर
भारत में कम उम्र की महिलाओं में बढ़े ब्रेस्ट कैंसर के मामले
\