देश की खबरें | असम में पहले 12 बड़े डॉक्टरों को लगाया जायेगा कोविड-19 टीका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हिमंत विश्व सरमा ने कहा है कि देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को पहली शीशी से जिन स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा उनमें राज्य के 12 जाने-माने डॉक्टर शामिल हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 15 जनवरी असम के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हिमंत विश्व सरमा ने कहा है कि देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को पहली शीशी से जिन स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा उनमें राज्य के 12 जाने-माने डॉक्टर शामिल हैं।

मंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा टीकाकरण अभियान शुरू किये जाने के बाद राज्य में 33 जिलों में 65 स्थानों पर टीका लगाने की शुरुआत की जाएगी।

राज्य में मुख्यमंत्री डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं स्वास्थ्य मंत्री यहां गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इस अभियान का उद्घाटन करेंगे।

शर्मा ने बताया कि 1.9 लाख स्वास्थ्यकर्मियों, जिन्हें कोरोना योद्धा कहा जाता है, में से 6500 को पहले दिन टीका लगाया जाएगा।

मंत्री ने कहा, ‘‘ टीका लेना पूरी तरह ऐच्छिक है लेकिन मेडिकल बिरादरी के सामने आ रही चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए यह जरूरी है कि स्वास्थ्यकर्मी यह टीका लें, क्योंकि उनका कोरोना वायरस के मरीजों से सीधा वास्ता पड़ता है और उन के समक्ष बहुत जोखिम होता है।

उन्होंने बताया कि श्रीमंत शंकरदेव स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. उमेश चंद्र शर्मा टीका लेने वाले पहले व्यक्ति होंगे।

पद्मश्री से सम्मानित डॉ. इलियास अली, साहित्य अकादमी पुरस्कार पा चुके बारपेटा मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डा. अच्युत और उसके अधीक्षक डॉ. अभिजीत शर्मा एवं अन्य बड़े डॉक्टर टीका लगवायेंगे।

असम में अबतक टीके की 2,21,500 खुराक पहुंची हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी