देश की खबरें | कोविड-19 की टीका का मनुष्य पर क्लीनिकल परीक्षण शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के टीका 'कोवैक्सिन' का मनुष्य पर क्लीनिकल परीक्षण शहर के राणा अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर पर शुरू हो गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 31 जुलाई कोविड-19 के टीका 'कोवैक्सिन' का मनुष्य पर क्लीनिकल परीक्षण शहर के राणा अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर पर शुरू हो गया है।

अस्पताल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी वेंकटेश चतुर्वेदी ने शुक्रवार को बताया कि परीक्षण बृहस्पतिवार की शाम डॉक्टर अजीत प्रताप सिंह और डॉक्टर सोना घोषण की निगरानी में शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि अब तक नौ लोगों को उनकी इच्छा से टीका लगाया गया है।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश में कोरोना ने तोड़े रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में 10376 नए मामले पाए गए: 31 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गोरखपुर का राणा अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर कोविड-19 के स्वदेश में विकसित पहले टीके का मनुष्य पर क्लीनिकल परीक्षण करने के लिए चुने गये 12 संस्थानों में से एक है।

यह अस्पताल पहले टायफायड और जापानी इन्सेफेलाइटिस (दीमागी बुखार) के टीकों का भी मनुष्य पर क्लीनिकल परीक्षण कर चुका है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 1,195 नए मामले सामने आए, 27 की मौत, कुल संख्या 1,35,598 हुई.

चतुर्वेदी ने बताया, ‘‘भारत बायोटेक इंटरनेशनल द्वारा विकसित टीके ‘कोवैक्सिन’ की 34 खुराक की पहली खेप बुधवार को मिली। शुक्रवार को हमें जाइडस कैडिला द्वारा विकसित 20 कोवैक्सिन मिलीं। हम कंपनियों की ओर से जल्द ही और टीके मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। भारत बायोटेक के टीके का मानव पर परीक्षण शुरू किया जा चुका है। जल्द ही जाइडस कैडिला के टीके का परीक्षण भी शुरू किया जाएगा।’’

उन्होंने बताया कि जिन्हें टीका लगाया गया है, उनकी लगातार निगरानी की जा रही है और सभी पूरी तरह ठीक हैं।

चतुर्वेदी ने बताया कि हम और वॉलेंटियर तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई स्वस्थ है, बारहवीं कक्षा पास है और 18 से 55 साल की आयु के बीच का है और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए वॉलेंटियर बनना चाहता है और कोविड-19 के खिलाफ हमसे जुड़ना चाहता है, वह 830—30—28051 और 6388—2140—84 नंबरों पर संपर्क कर सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\