विदेश की खबरें | अमेरिका में कोविड-19 का टीका एक ‘चमत्कार’ है: व्हाइट हाउस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. व्हाइट हाउस ने इस साल के अंत में टीका उपलब्ध कराने के वादे को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उपहास उड़ाने वाले अमेरिकी मीडिया के एक वर्ग की आलोचना करते हुए कहा है कि इतने कम समय में कोविड-19 का टीका विकसित करना और उसका वितरण करना एक ‘‘चमत्कार’’ है।

वाशिंगटन, 16 दिसंबर व्हाइट हाउस ने इस साल के अंत में टीका उपलब्ध कराने के वादे को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उपहास उड़ाने वाले अमेरिकी मीडिया के एक वर्ग की आलोचना करते हुए कहा है कि इतने कम समय में कोविड-19 का टीका विकसित करना और उसका वितरण करना एक ‘‘चमत्कार’’ है।

अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी फाइजर ने रविवार को मिशिगन के गोदाम से कोरोना वायरस के टीके की पहली खेप रवाना कर दी और इसके साथ ही अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई।

यह भी पढ़े | Pashupatinath Temple Reopens: 9 महीने बाद खुले पशुपतिनाथ मंदिर के कपाट, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य.

अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण तीन लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है और देशभर में एक करोड़ 60 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। फ्लाइट नर्स का काम करने वाले 43 वर्षीय जॉनी पीपल्स को मिशिगन मेडिकल केयर सेंटर में सोमवार दोपहर को टीका दिया गया। वह यह टीका लेने वाले पहले शख्स बने हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैली मेकनैनी ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कल अमेरिका ने चिकित्सीय चमत्कार देखा। देशभर में कोविड-19 से निपटने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई। राष्ट्रपति ने रिकॉर्ड समय में सुरक्षित एवं प्रभावी टीके का वादा किया था और राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐसा किया।’’

यह भी पढ़े | बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने कहा, धर्म का उपयोग राजनीतिक हथियार के रूप में नहीं होने देंगे.

उन्होंने कहा कि ट्रंप ने इन टीकों को विकसित किए जाने की निगरानी की और उन्हें इन पर बहुत भरोसा है।

उन्होंने कहा कि ट्रंप चाहते हैं कि सभी अमेरिकियों को यह टीका मिले।

मेकनैनी ने कहा, ‘‘इस साल की शुरुआत में हमने कई समाचार संस्थानों एवं तथ्यों की तथाकथित जांच करने वालों से सुना था कि राष्ट्रपति ट्रंप को ‘‘अपनी बात सही साबित करने के लिए चमत्कार’’ की आवश्यकता होगी। एनबीसी के एक लेख में यह कहा गया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ‘हेल्थलाइन’ के अनुसार, हमें बताया गया था कि टीका विकसित होने में एक साल से अधिक का समय लगेगा। ‘यूएसए टुडे’ ने हमें सचेत किया था कि चिकित्सीय अनुसंधानों के प्रगति करने के बावजूद टीका आने में एक साल से अधिक का समय लगेगा। ‘नेशनल ज्योग्राफिक’ ने भी हमें बताया था कि एक साल से 18 महीने तक के समय में टीका विकसित करना अभूतपूर्व होगा। इन रिपोर्टों को स्वयं अपने तथ्यों की जांच करने की आवश्यकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड