देश की खबरें | कोविड-19 टीकाकरण अभियान: प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में तेलुगु लेखक अप्पाराव को उद्धृत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरूआत करते हुए अपने संबोधन में प्रसिद्ध तेलुगु लेखक एवं कवि गुराजाडा अप्पाराव की पंक्तियों को उद्धृत किया और नि:स्वार्थ भाव से दूसरों के काम आने पर जोर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 16 जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरूआत करते हुए अपने संबोधन में प्रसिद्ध तेलुगु लेखक एवं कवि गुराजाडा अप्पाराव की पंक्तियों को उद्धृत किया और नि:स्वार्थ भाव से दूसरों के काम आने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने अप्पाराव की कविता की पंक्तियों को उद्धृत करते हुए कहा, ‘‘ सौन्त लाभं कौन्त मानुकु, पौरुगुवाडिकि तोडु पडवोय् देशमन्टे मट्टि कादोयि, देशमन्टे मनुषुलोय!’’

इसका हिंदी में अर्थ होता है, ‘‘हम दूसरों के काम आएं, ये निस्वार्थ भाव हमारे भीतर रहना चाहिए। राष्ट्र सिर्फ मिट्टी, पानी, कंकड़, पत्थर से नहीं बनता, बल्कि राष्ट्र का अर्थ होता है, हमारे लोग।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ कोरोना (महामारी) के विरुद्ध लड़ाई को संपूर्ण देश ने इसी भावना के साथ लड़ा है। आज जब हम बीते साल को देखते हैं तो, एक व्यक्ति के रूप में, एक परिवार के रूप में, एक राष्ट्र के रूप में हमने बहुत कुछ सीखा है, बहुत कुछ देखा है, जाना है, समझा है।’’

अप्पाराव (1862-1915) का जन्म आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में हुआ था और वह विजयनगरम के पास रहते थे।

उनकी कई कृतियों में 1892 में लिखी गई ‘कन्यासुल्कम’ लोकप्रिय रचनाओं में शामिल है।

प्रधानमंत्री ने शनिवार को कोविड-19 के खिलाफ विश्‍व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत की और कहा कि ‘मेड इन इंडिया’ टीकों के जरिए कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ एक ‘निर्णायक जीत’ सुनिश्चित होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है