विदेश की खबरें | कोविड-19: सियोल की गर्मी में मास्क लगाने के लिए अमेरिकी राजदूत ने मुड़वाईं मूंछें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हैरी हैरिस की मूंछें मीडिया और ऑनलाइन टिप्पणी करने वालों के बीच चर्चा का विषय रही हैं।

हैरी हैरिस की मूंछें मीडिया और ऑनलाइन टिप्पणी करने वालों के बीच चर्चा का विषय रही हैं।

अमेरिकी राजदूत की मूंछों की तुलना क्रूर जापानी औपनिवेशिक शासकों से की गई थी जिन्होंने कोरियाई प्रायद्वीप पर 1910 से 1945 तक शासन किया था।

यह भी पढ़े | भारत में कोरोना वैक्सीन की इतनी हो सकती है कीमत, ग्लोबल वैक्सीन अलायंस ने कही ये बड़ी बात.

हैरिस नौसेना से सेवानिवृत्त एडमिरल हैं और उन्हें जुलाई 2018 में राजदूत बनाया गया था।

जनवरी में हैरिस ने स्वीकार किया था कि यहां के लोगों में उनकी मूंछों को लेकर दिलचस्पी है।

यह भी पढ़े | चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विमान शंघाई के नजदीक पहुंचे.

उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी जातीय पृष्ठभूमि की जापानी-अमेरिकी के रूप में आलोचना की जा रही है।

हैरिस ने सियोल में एक नाई की दुकान से लौटने के बाद शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘मुझे खुशी है कि मैंने ऐसा किया।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे मास्क और मूंछ में से एक को चुनना था। सियोल में बहुत गर्मी और उमस है। कोविड संबंधी दिशा-निर्देश का पालन करना आवश्यक है और मैंने मास्क लगा लिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\