देश की खबरें | कोविड-19: नासिक में दो की मौत, संक्रमण के 63 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नासिक जिले में कोविड-19 के 63 नए मामले सामने आए और संक्रमण का शिकार हुए दो लोगों की मौत हो गई।
नासिक, चार जून महाराष्ट्र के नासिक जिले में कोविड-19 के 63 नए मामले सामने आए और संक्रमण का शिकार हुए दो लोगों की मौत हो गई।
एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बुधवार को कोविड-19 के दो मरीजों की मौत के बाद जिले में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के 63 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,356 हो गई है।
संक्रमण से मरने वाले 77 लोगों में से 55 मालेगांव से, 12 नासिक नगर निगम क्षेत्र से, छह जिले के अन्य भागों से और चार मरीज अन्य जिलों के थे जिनका यहां उपचार चल रहा था।
अधिकारी ने कहा कि कम से कम 902 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है और अभी 531 मरीजों का इलाज चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)