देश की खबरें | कोविड-19 : दो पूर्व मुख्यमंत्रियों का कर्नाटक सरकार से अभी स्कूल न खोलने का अनुरोध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व मुख्यमंत्रियों सिद्धरमैया और एच डी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कर्नाटक सरकार से कोविड-19 के मामलों में तेजी आने का हवाला देते हुए स्कूलों को फिलहाल दोबारा न खोलने का अनुरोध किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, नौ अक्टूबर पूर्व मुख्यमंत्रियों सिद्धरमैया और एच डी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कर्नाटक सरकार से कोविड-19 के मामलों में तेजी आने का हवाला देते हुए स्कूलों को फिलहाल दोबारा न खोलने का अनुरोध किया है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार को पत्र लिख कर उनसे अनुरोध किया है कि जब तक स्थिति नियंत्रण में नहीं आ जाती तब तक स्कूल खोले जाने के बारे में विचार न करें।

यह भी पढ़े | Fake BARC TRP Ratings Case: शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- टीआरपी घोटाले को बेनकाब करना मुंबई पुलिस की बदले की कार्रवाई नहीं.

कुमारस्वामी का कहना है कि वह इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से निजी तौर पर बात करेंगे।

सरकार का भी कहना है कि स्थिति पर विचार विमर्श करने और विशेषज्ञों तथा अभिभावकों से परामर्श करने के बाद ही वह कोई फैसला करेगी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में करोड़ों रुपये कीमत के हुक्का का सामान जमा करने के आरोप में दो गिरफ्तार.

सिद्धरमैया ने सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि इसके अनुसार, दस साल से कम उम्र के 20,256 बच्चे और 11 साल से 20 साल की उम्र के 47,061 किशोर अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं तथा दोनों ही आयु वर्ग के 61 बच्चों की जान जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया है कि आठ अक्टूबर की शाम तक राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले 6,79,356 थे। इनमें से 9,675 लोगों की मौत हो चुकी है और 5,52,519 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू