देश की खबरें | विधानमंडल सत्र से पहले सभी विधायकों और कर्मचारियों का कोविड-19 परीक्षण हो : योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानमंडल के आगामी सत्र से पहले दोनों सदनों के सभी सदस्यों तथा कर्मचारियों का कोविड-19 परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ, तीन फरवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानमंडल के आगामी सत्र से पहले दोनों सदनों के सभी सदस्यों तथा कर्मचारियों का कोविड-19 परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि राज्य में कोविड-19 संक्रमण की दर में उल्लेखनीय गिरावट होने के बावजूद अब भी हर स्तर पर पूरी होशियारी बरतने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, "विधान मण्डल के आगामी सत्र से पूर्व सभी सदस्यों एवं कार्मिकों का कोविड-19 परीक्षण कराया जाए।"

गौरतलब है कि राज्य विधानमंडल का सत्र आगामी 18 फरवरी को शुरू हो रहा है।

योगी ने कहा कि राज्य में कोविड-19 जांच कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए तथा सुनिश्चित किया जाए कि कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन में कहीं ढिलाई न होने पाए। उनके अनुसार संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क वाले लोगों की पहचान का कार्य सतत जारी रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत आगामी चार और पांच फरवरी को स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण का काम पूरा किया जाए। योगी के अनुसार उसके बाद कोरोना अग्रिममोर्चा कार्मिकों का टीकाकरण किया जाना है इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां समय से सुनिश्चित कर ली जाएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी