देश की खबरें | कोविड-19: दिल्ली में जुलाई के अंतिम 10 दिन की तुलना में अगस्त में मौत के मामलों में तिगुनी बढ़ोतरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कोविड के कारण अगस्त में अब तक 40 लोगों की मौत हुई है, जबकि जुलाई के आखिरी 10 दिन में कोरोना वायरस ने 14 लोगों की जान ली थी, यानी महामारी के कारण मौत होने के मामले में करीब तिगुनी बढ़ोतरी हुई है।

नयी दिल्ली, 10 अगस्त दिल्ली में कोविड के कारण अगस्त में अब तक 40 लोगों की मौत हुई है, जबकि जुलाई के आखिरी 10 दिन में कोरोना वायरस ने 14 लोगों की जान ली थी, यानी महामारी के कारण मौत होने के मामले में करीब तिगुनी बढ़ोतरी हुई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में एक अगस्त को दो, दो अगस्त को तीन, तीन अगस्त को पांच, चार अगस्त को चार, पांच अगस्त को दो, छह अगस्त को एक, सात अगस्त को दो, आठ अगस्त को छह, नौ अगस्त को सात और 10 अगस्त को आठ मौतें दर्ज की गईं।

वहीं 22 और 23 जुलाई को क्रमश: एक-एक, 24,25,26 और 27 जुलाई को दो-दो मौतें हुईं, जबकि 28 जुलाई को किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। इसके अलावा, 29 और 30 जुलाई को एक-एक मरीज की मौत हुई और 31 जुलाई को किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई।

10 अगस्त को हुई मौतें पिछले 180 दिन में सर्वाधिक हैं। दिल्ली में कोविड के कारण 26,351 लोगों की जान जा चुकी है।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले एक हफ्ते में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। संक्रमण के कारण होने वाली मौतें भी बढ़ रही हैं।

हालांकि विशेषज्ञों और अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण के कारण उन्हीं लोगों की जान जा रही है जो पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं या जिन्हें कैंसर, टीबी या कोई अन्य गंभीर बीमारी है।

एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि मौत के अधिकतर मामलों में मरीज संयोग से कोविड से पीड़ित था, क्योंकि उनका अन्य बीमारियों का इलाज पहले से ही चल रहा था।

फोर्टिस अस्पताल, वसंतकुंज में ‘पल्मोनोलॉजी’ की वरिष्ठ डॉक्टर ऋचा सरीन ने कहा कि सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों को है, क्योंकि इस वर्ग में संक्रमण गंभीर रूप ले रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\