ऑक्सीजन लेवल में कमी के बाद ICU में भर्ती कराए गए असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई

कोविड-19 के बाद की जटिलताओं के कारण वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर गिरने के चलते गुरुवार को उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है.

तरूण गोगोई (Photo Credits: PTI)

गुवाहाटी: कोविड-19 के बाद की जटिलताओं के कारण वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर गिरने के चलते गुरुवार को उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है. एक वरिष्ठ डॉक्टर ने यह जानकारी दी. 85 वर्षीय गोगोई 25 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया था. संक्रमण मुक्त होने के बाद भी गोगोई अस्पताल में भर्ती रहे.

अस्पताल के अधीक्षक अभिजीत सरमा ने कहा कि गोगोई पहले से ही कई बीमारियों की चपेट में हैं और फेफड़ों में कुछ परेशानी होने के साथ ऑक्सीजन का स्तर कम होने के बाद उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया. उन्होंने कहा, '' हालांकि, गोगोई की हालत स्थिर है और हम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रहे हैं. इस समय वह ऑक्सीजन पर हैं.''

यह भी पढ़े | Deputy CM Manish Sisodia is Suffering from Dengue: कोरोना से संक्रमित दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को डेंगू भी हुआ, लगातार गिर रहे हैं बल्ड प्लेटलेट्स .

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जीएमसीएच के अधिकारी शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री गोगोई की स्थिति के बारे में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नई दिल्ली में एम्स के डॉक्टरों से परामर्श करेंगे.

उन्होंने कहा, ''यदि आवश्यकता हुई तो हम उन्हें दिल्ली ले जाने को तैयार हैं. मैंने पहले ही उनके बेटे गौरव गोगोई से बात कर ली है.'' जीएमसीएच के अधीक्षक ने कहा, ''गोगोई फिलहाल बात करने की स्थिति में हैं लेकिन काफी थके हुए हैं. हम उनकी पूरी देखभाल कर रहे हैं.''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू