देश की खबरें | कोविड-19 ग्रस्त उमा भारती एम्स ऋषिकेश में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद सोमवार को एम्स ऋषिकेश में भर्ती हो गयीं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 28 सितंबर पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद सोमवार को एम्स ऋषिकेश में भर्ती हो गयीं।

वह स्वयं शाम पौने सात बजे के करीब एम्स ऋषिकेश पहुंची और अस्पताल प्रशासन ने उन्हें भर्ती कर लिया ।

यह भी पढ़े | Amit Shah Holds Review Meeting: कोविड से उबरने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने नॉर्थ ब्लॉक में की पहली समीक्षा बैठक.

एम्स ऋषिकेश के कोविड मामलों के प्रभारी मधुर उनियाल ने बताया कि उमा भारती की स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है।

शनिवार देर रात उमा ने खुद ट्वीट करके खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी थी।

यह भी पढ़े | Farm Laws Row: कृषि बिल को लेकर घमासान जारी, कांग्रेस 2 अक्टूबर को करेगी ‘किसान- मजदूर बचाओ दिवस’ का आयोजन, पुरे देश में होगा विरोध प्रदर्शन.

भारती ने बताया था कि वह खुद ही ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच एक स्थान पर पृथक-वास में रह रही हैं।

उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना वायरस संक्रमण का परीक्षण करवाने और सावधानी बरतने को भी कहा था ।

अपने ट्वीट में उमा ने कहा था, '' मैं आपकी जानकारी में यह डाल रही हूं कि मैंने आज (शनिवार) अपनी पहाड़ की यात्रा के समाप्ति के अंतिम दिन प्रशासन से आग्रह करके कोरोना परीक्षण के लिए टीम को बुलवाया क्योंकि मुझे तीन दिन से हल्का बुखार था। मैंने हिमालय में कोविड संबंधी सभी नियमों का पालन किया, फिर भी मैं अभी कोरोना पॉजिटिव निकली हूं।''

गौरतलब है कि उमा भारती इसी सप्ताह उत्तराखंड के राज्यमंत्री धनसिंह रावत के साथ केदारनाथ यात्रा गयी थीं और बाद में रावत कोरोना वायरस संक्रमित पाए गये थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

GPay पॉकेट मनी क्या है? जानें कैसे काम करता है UPI Circle और कौन कर सकता है इस्तेमाल