देश की खबरें | कोविड-19 : औरंगाबाद में 10 से 18 जुलाई तक लागू होगा सख्त लॉकडाउन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए 10 जुलाई से सख्त प्रतिबंधों के साथ लॉकडाउन को लागू किया जाएगा ।

औरंगाबाद, छह जुलाई महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए 10 जुलाई से सख्त प्रतिबंधों के साथ लॉकडाउन को लागू किया जाएगा ।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इस चरण का लॉकडाउन नौ दिनों का होगा और कुछ उद्योगों के कामकाज पर भी यह लागू होगा । इस अवधि के दौरान केवल जरूरी सेवा को इजाजत दी जाएगी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र 8 जुलाई से राज्य में खुलेंगे होटल और लॉज, कंटेन्मेंट जोन में लागू रहेगी पाबंदी, सरकार ने जारी की गाइडलाइन.

जिलाधिकारी उदय चौधरी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि मध्य महाराष्ट्र के इस जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच नागरिकों की मांग तथा विभिन्न हितधारकों के साथ बातचीत के बाद यह फैसला किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘10 जुलाई से 18 जुलाई के बीच लॉकडाउन रहेगा। यह कड़ा लॉकडाउन होगा । ’’

यह भी पढ़े | गुजरात: तेज बारिश के जूनागढ़ में ताश के पत्तों की तरह ढहा नया पुल.

चौधरी ने कहा, ‘‘लॉकडाउन के लिए आम जनता ने मांग की थी लेकिन उद्योग, कारोबारी और अन्य हितधारकों तथा प्रशासन के अन्य अधिकारियों से बात करने के बाद सर्वसम्मति से यह फैसला किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस अवधि में उद्योग बंद रहेंगे । लेकिन प्रशासन लॉकडाउन के दौरान दवा उद्योग तथा अन्य इकाइयों का कामकाज जारी रखने के लिए रणनीति बनाएगा । ’’

लॉकडाउन के बारे में पूछे जाने पर निगम आयुक्त आस्तिक कुमार पांडेय ने कहा, ‘‘इस अवधि के दौरान केवल दूध की दुकानों को खुलने की अनुमति होगी...बाकी सारी चीजें बंद रहेंगी। पेट्रोल पंप सीमित समय के लिए खुलेंगे । ’’

एक अधिकारी ने बताया कि औरंगाबाद जिले में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 6,880 हो गयी है और 310 लोगों की मौत हुई है।

कुल मामलों में 3374 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 3196 मरीजों का उपचार चल रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर