देश की खबरें | कोविड-19: सिद्धरमैया की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं , जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की कोविड-19 जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। वह इलाज के लिए यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 12 अगस्त कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की कोविड-19 जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। वह इलाज के लिए यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

सिद्धरमैया के कार्यालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक बयान में बताया गया कि राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया अब ‘पूरी तरह से’ स्वस्थ हो गए हैं।

यह भी पढ़े | लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है और यह जारी रहेगी- CM अशोक गहलोत : 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बयान में कहा गया, ‘‘चिकित्सकों के अनुसार दूसरी बार गले से लार के नमूनों की और रक्त की जांच की गई और रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।’’

सिद्धरमैया को चार अगस्त को मणिपाल अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें सिर्फ शुरुआती दो दिनों तक बुखार रहा और इसके बाद उनमें संक्रमम के कोई लक्षण नहीं थे।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: लखनऊ जेल में गलत दवा दिए जाने से 100 कैदी बीमार, जेल अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस किया गया जारी.

बयान के अनुसार, ‘‘ चिकित्सकों ने बताया कि सिद्धरमैया को कल अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।’’

उनके बेटे और वरुणा से कांग्रेस के विधायक डॉक्टर यतींद्र सिद्धरमैया भी सात अगस्त को संक्रमित पाए गए थे।

वहीं इसी मणिपाल अस्पताल में कोविड-19 बीमारी के इलाज के बाद मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को सोमवार को छुट्टी दे दी गई थी। वह अभी घर में पृथक-वास में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\