देश की खबरें | कोविड-19: शाह सोमवार को सभी राजनीतिक दलों से चर्चा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को दिल्ली के सभी राजनीतिक दलों की सोमवार को बैठक बुलाई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जियो

नयी दिल्ली, 14 जून केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को दिल्ली के सभी राजनीतिक दलों की सोमवार को बैठक बुलाई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस बैठक के लिए भाजपा, कांग्रेस, आप और बसपा को आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: मुंबई के धारावी इलाके में आज कोरोना के 13 मरीजों की हुई पुष्टि, कुल संख्या 2043 हुई, 77 की मौत.

दिल्ली में कोविड-19 के मामलों की संख्या लगभग 39 हजार पर पहुंच गई है और इस महामारी से 1,200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि शाह राजनीतिक दलों के साथ कोविड-19 से निपटने के उपायों पर चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी पर मुंबई पुलिस ने कहा- फंसी लगाने के चलते हुई है मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है इंतजार : 14 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गृह मंत्री ने महामारी से निपटने के लिए रणनीति को मजबूत बनाने के वास्ते रविवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, दिल्ली के तीन नगर निगमों के महापौरों और आयुक्तों के साथ दो उच्च-स्तरीय बैठकें की।

बैजल और केजरीवाल के साथ बैठक के बाद वायरस को फैलने से रोकने के लिए उपायों की घोषणा करते हुए शाह ने कहा कि शहर में अगले दो दिनों में कोविड-19 की जांच की संख्या दोगुनी की जाएगी और इसके बाद इसे तीन गुना किया जाएगा।

गृह मंत्री ने कहा कि कुछ दिनों में दिल्ली के निषिद्ध क्षेत्रों में हर मतदान केंद्र पर कोविड-19 की जांच शुरू की जाएगी और संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए अधिक प्रभावित क्षेत्रों यानी हॉटस्पॉट्स में घर-घर जाकर व्यापक स्वास्थ्य सर्वेक्षण कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मरीजों के लिए बिस्तरों की कमी के मद्देनजर केंद्र दिल्ली को 500 रेलवे बोगियां भी उपलब्ध कराएगा।

शाह ने कहा कि नीति आयोग के एक सदस्य वी के पॉल की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए कम से कम दरों पर निजी अस्पतालों द्वारा 60 प्रतिशत बिस्तरों की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जा सके।

यह समिति सोमवार तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस