एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19 : ठाणे सिटी में मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुये महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मास्क नहीं पहनने वाले पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा। नगर निगम ने एक आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी है ।

देश की खबरें | कोविड-19 : ठाणे सिटी में मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 12 सितंबर कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुये महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मास्क नहीं पहनने वाले पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा। नगर निगम ने एक आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी है ।

ठाणे नगर निगम आयुक्त विपिन शर्मा ने इस संबंध में शुक्रवार की रात को आदेश जारी किया । इसमें कहा गया है कि यह कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के मद्दनेजर यह कदम जरूरी था ।

यह भी पढ़े | PM Gramin Griha Pravesh: मध्य प्रदेश मे PM मोदी ने 1.75 लाख घरों का किया उद्घाटन, कहा-प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश में 18 लाख घरों का काम हुआ पूरा.

शुक्रवार की रात तक ठाणे शहर में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 29463 थी, जबकि 885 लोगों की मौत हो चुकी है ।

ठाणे जिले के अन्य नगर निगमों ने भी हाल ही में इसी तरह का आदेश जारी किया है ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार नई पीढ़ी को ‘राजनीतिक विरासत’ सौंपने की तैयारी में जुटे हैं राजनेता.

पड़ोसी पालघर जिला प्रशासन ने भी जिले के लोगों को मास्क लगाने का निर्देश दिया है ।

जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जो कोई भी इस आदेश का उल्लंघन करेगा उसे मौके पर भी दंडित किया जायेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2020 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).