देश की खबरें | मुंबई में कोविड-19 से ठीक होने की दर राष्ट्रीय औसत से बेहतर: आंकड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में कोविड-19 के मामलों की संख्या एक लाख के करीब होने के बावजूद देश की वित्तीय राजधानी में ठीक होने की दर करीब 70 प्रतिशत है जो कि राष्ट्रीय औसत से सात प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़े में सामने आयी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 18 जुलाई मुंबई में कोविड-19 के मामलों की संख्या एक लाख के करीब होने के बावजूद देश की वित्तीय राजधानी में ठीक होने की दर करीब 70 प्रतिशत है जो कि राष्ट्रीय औसत से सात प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़े में सामने आयी है।

पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया था कि (शुक्रवार तक) देश में कोविड-19 के मामले 3,42,756 थे और ठीक हुए मरीजों की संख्या करीब 6.35 लाख थी जो कि सामने आये मामलों का 63 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | अरुणाचल प्रदेश में COVID-19 के 66 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों की सख्या हुई 609.

मुंबई में ठीक होने की दर महाराष्ट्र से करीब 15 प्रतिशत अधिक है जो कि 55.62 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र मेडिकल एजुकेशन एंड ड्रग्स डिपार्टमेंट (एमईडीडी) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार मुंबई में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 24,307 थी जबकि 67,830 मरीज अब तक संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | गृह मंत्री अमित शाह का पीएस बनकर नितिन गडकरी के स्टाफ को दोस्त का ट्रांसफर रोकने के लिए लगा दिया फोन, हुआ गिरफ्तार.

मुंबई में कोविड-19 से ठीक होने की दर जून के मध्य तक लगभग 50 प्रतिशत थी, जब बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए त्वरित कार्ययोजना के तहत ‘‘मिशन जीरो’’ शुरू किया था।

पीआईबी के बयान में कहा गया है कि एक जुलाई को यह दर सुधरकर 57 प्रतिशत तक हुई और आगे 15 जुलाई को करीब 70 प्रतिशत हो गई।

बीएमसी के अनुसार, शहर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 98,979 हो गई, जबकि महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 5,582 हो गई।

इस शहर में लगभग 6.5 लाख की आबादी वाली एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी भी शामिल है, जो महानगर में कोविड-19 हॉटस्पॉट में से एक के तौर पर उभरी है। हालांकि, वहां शुक्रवार को केवल 102 उपचाराधीन मामले थे।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने धारावी में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए किए गए प्रयासों की पिछले सप्ताह प्रशंसा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\