देश की खबरें | कर्नाटक में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड मामले सामने आए, कर्फ्यू लगाने की घोषणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 21,794 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,98,644 हो गई है। इसके अलावा 149 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल तादाद 13,646 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 20 अप्रैल कर्नाटक में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 21,794 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,98,644 हो गई है। इसके अलावा 149 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल तादाद 13,646 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राज्य में इससे पहले सर्वाधिक 19,067 मामले रविवार को सामने आए थे।

इसके अलावा दिनभर में 4,571 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद छुट्टी दे दी गई है। राज्य में अब तक कुल 10,25,821 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 1,59,158 है।

इस बीच, राज्य सरकार ने कोविड-19 की रोकथाम के मकसद से मंगलवार को नए दिशा-निर्देश जारी किए, जिनके अनुसार 21 अप्रैल से राज्य में रात्रि कर्फ्यू लागू किया जाएगा। साथ ही सप्ताहांत के दौरान पूरे दिन कर्फ्यू लागू रहेगा।

राज्य के मुख्य सचिव पी रवि कुमार ने कहा, ''राज्य में रात नौ से सुबह छह बजे के बीच रात्रि कर्फ्यू और शुक्रवार रात नौ बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक पूर्ण कर्फ्यू लागू रहेगा।''

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ये दिशा-निर्देश चार मई सुबह छह बजे तक लागू रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज