विदेश की खबरें | कोविड-19: पाकिस्तान में एक दिन में रिकॉर्ड 6,397 मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,397 नए मामले सामने आए हैं जो एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,25,933 हो गई।

इस्लामाबाद, 12 जून पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,397 नए मामले सामने आए हैं जो एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,25,933 हो गई।

संक्रमण का यह रिकॉर्ड इजाफा ऐसे दिन सामने आया है जब पाकिस्तान सरकार संसद में 2020-21 वित्त वर्ष का बजट संसद में पेश करने जा रही है। मौजूदा वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 0.38 प्रतिशत गिरावट होने की बात कही गई है, जिसके लिए अधिकारी कोरोना वायरस संक्रमण को मुख्य वजह बताते हैं।

यह भी पढ़े | कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाने पर पाकिस्तान के PTV न्यूज ने दो पत्रकारों को किया बर्खास्त.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 107 लोगों की मौत हो गई। अब तक देश में 40,247 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पंजाब प्रांत में संक्रमण के 47,382 मामले सामने आए हैं। इसके बाद सिंध में 46,828, खैबर-पख्तुनख्वा में 15,787, बलूचिस्तान में 7,673, इस्लामाबाद में 6,699, गिलगित-बाल्तिस्तान में 1,030 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 534 मामले हैं।

यह भी पढ़े | George Floyd: जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद दुनियाभर में ऐतिहासिक स्मारकों पर हुआ हमला.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘कुल 809,169 जांच अब तक हुए हैं जिसमें से पिछले 24 घंटे में ही रिकॉर्ड 28,344 जांच किए गए।’’

संसद में शुक्रवार को बजट पेश किया जाना है लेकिन इस दौरान सदस्यों की संख्या कम रहने की संभावना है। विपक्षी नेता शहबाज शरीफ सहित कई सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

आर्थिक मामलों के सलाहकार डॉक्टर अब्दुल हफीज शेख ने बृहस्पतिवार को आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करते हुए कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को कोरोना वायरस की वजह से तीन ट्रिलियन का नुकसान हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

\