विदेश की खबरें | कोविड-19 : पाकिस्तान ने विवाह समारोह में मेहमानों की संख्या, कार्यक्रम की समय-सीमा तय की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने कोरोना वायरस का प्रकोप एक बार फिर बढ़ने की आशंकाओं के बीच विवाह समारोहों में मेहमानों की संख्या सीमित तथा विवाह स्थल पर कार्यक्रम की समय-सीमा निश्चित कर दी है।

इस्लामाबाद, 10 अक्टूबर पाकिस्तान ने कोरोना वायरस का प्रकोप एक बार फिर बढ़ने की आशंकाओं के बीच विवाह समारोहों में मेहमानों की संख्या सीमित तथा विवाह स्थल पर कार्यक्रम की समय-सीमा निश्चित कर दी है।

पाकिस्तान में शादी घर पिछले महीने खुल गए थे।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases in Italy: इटली में कोरोना के 5732 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 343,770.

लॉकडाउन खत्म होने तथा व्यापार-व्यवसाय फिर से खुलने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं। इसे देखते हुए सरकार सतर्क हो गई है।

योजना, विकास एवं विशेष पहलों के मंत्री असद उमर ने सोमवार को कहा था कि विवाह स्थल एवं रेस्तरां आदि कोरोना वायरस फैलने का केंद्र बन रहे हैं।

यह भी पढ़े | चीन ने भारत की उत्तरी सीमा पर 60, 000 सैनिकों को तैनात किया: अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो.

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को चेतावनी दी थी कि सर्दियों में कोविड-19 के मामले बढ़ सकते हैं।

शुक्रवार को राष्ट्रीय कमान एवं अभियान केंद्र ने अधिसूचना जारी कर विवाह स्थलों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया में बदलाव किया था। नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक विवाह समारोह बंद जगह पर हो रहा है तो 300 मेहमानों को शामिल होने की इजाजत होगी, यह खुले में हो रहा है तो 500 मेहमान आ सकेंगे, कार्यक्रम दो घंटे चल सकेगा तथा रात्रि 10 बजे तक समापन करना होगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में शनिवार को कोरोना वायरस के 671 नए मामले सामने आने के साथ कुल मामले बढ़कर 3,18,266 पर पहुंच गए। यहां संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 6,558 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\