देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 से वृद्ध महिला की मौत, मृतकों की कुल संख्या दस हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के कारण 82 वर्षीय एक महिला की यहां के सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। साथ ही संक्रमण के 87 नये मामलों के साथ केंद्र शासित क्षेत्र में कुल संक्रमितों की संख्या 619 हो गई है।

पुडुचेरी, 27 जून कोविड-19 के कारण 82 वर्षीय एक महिला की यहां के सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। साथ ही संक्रमण के 87 नये मामलों के साथ केंद्र शासित क्षेत्र में कुल संक्रमितों की संख्या 619 हो गई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाओं के निदेशक एस. मोहन कुमार ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि पड़ोसी मुथियालपेट की महिला को इंदिरा गांधी सरकारी अस्पताल में 16 जून को भर्ती कराया गया था और उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। हालांकि, वह पहले से अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थीं।

यह भी पढ़े | सस्ती स्टेरॉयड दवा डेक्सामेथासोन से कोरोना के गंभीर मरीजों का किया जाएगा इलाज, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया ज्यादा असरदार.

महिला की शुक्रवार को मौत हो गई जिससे संघ शासित क्षेत्र में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या दस हो गई है।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में 87 नये मामले आए हैं जो एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं।

यह भी पढ़े | गृह मंत्री अमित शाह और सीएम अरविंद केजरीवाल राधा स्वामी ब्यास परिसर में बनाए गए सरदार पटेल कोरोना केयर सेंटर का करेंगे दौरा.

मोहन कुमार ने कहा कि 517 रोगियों के नमूनों की जांच में नये मामलों का पता चला।

यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के दो रोगियों को तमिलनाडु स्थानांतरित करने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 619 हो गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में फिलहाल 388 रोगियों का कोविड-19 के लिए इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि 221 मरीजों का इलाज किया गया और अब तक अस्पतालों से छुट्टी दी गई है।

निदेशक ने लोगों से अपील की कि लॉकडाउन के नियमों का पालन करें और घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना सुनिश्चित करें, हाथ धोएं और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त