विदेश की खबरें | कोविड-19: पाकिस्तान में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,92,000 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 4,044 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,92,000 के पार पहुंच गई।

इस्लामाबाद, 25 जून पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 4,044 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,92,000 के पार पहुंच गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine: दक्षिण अफ्रीका ने COVID-19 टीके का पहला परीक्षण किया शुरू.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार इस दौरान महामारी से 148 और लोगों की जान चली गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 3,903 हो गई।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 4,044 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,92,970 हो गई।

यह भी पढ़े | भारतीय-अमेरिकी डॉक्टरों, गुरुद्वारों ने COVID-19 प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का अभियान चलाया.

सिंध में कोविड-19 के 74,070, पंजाब में 71,191, खैबर पख्तूनख्वा में 23,887, इस्लामाबाद में 11,710, बलूचिस्तान में 9,817, गिलगित बल्तिस्तान में 1,365 और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में 930 मामले सामने आए हैं।

पाकिस्तान में अब तक कोविड-19 के 81,307 मरीज ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू