देश की खबरें | कोविड-19 : इंदौर में संक्रमितों की संख्या 4,427 पर पहुंची, अब तक 203 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 54 नये मामले मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 4,373 से बढ़कर 4,427 हो गयी है।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 23 जून देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 54 नये मामले मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 4,373 से बढ़कर 4,427 हो गयी है।

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने मंगलवार को बताया, "हमें पिछले 24 घंटे के दौरान 1,588 नमूनों की जांच में कोविड-19 के 54 नये मरीज मिले हैं।"

यह भी पढ़े | सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने लद्दाख के लिए रवाना, ऑन-ग्राउंड स्थिति का लेंगे जायजा : 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सीएमएचओ ने यह भी बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित कुल 203 मरीजों की अलग-अलग अस्पतालों में मौत हो चुकी है, जबकि 3,278 लोग इलाज के बाद इस वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जिले में मरीजों के उपचार के बाद उनके इस महामारी से उबरने की दर (रिकवरी रेट) मंगलवार सुबह की स्थिति में करीब 74 प्रतिशत थी। वहीं, संक्रमण से मृत्यु दर 4.58 फीसद दर्ज की गयी।

यह भी पढ़े | डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर नरेंद्र मोदी,अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि.

जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर लम्बे समय से राष्ट्रीय औसत के मुकाबले ज्यादा बनी हुई है।

इस महामारी का प्रकोप कायम रहने के कारण जिला अब भी रेड जोन में ही है। जिले में इस प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड