देश की खबरें | कोविड-19: दिल्ली में बीते 24 घंटे में किसी कोविड-19 मरीज की मौत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 51 नये मामले सामने आए जबकि इस दौरान संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 51 नये मामले सामने आए जबकि इस दौरान संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में संक्रमण की दर 0.08 प्रतिशत हो गयी है।

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर की शुरुआत के बाद से यह तीसरी बार है जब 24 घंटे की अवधि में कोविड-19 के किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले 18 और 24 जुलाई को कोविड-19 के किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी।

गौरतलब है कि इस साल दो मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी जबकि उस दिन संक्रमण के 217 नये मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 0.33 प्रतिशत रही थी।

दिल्ली में अब तक इस महामारी के कारण 25,049 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले बुधवार को दिल्ली में कोविड-19 के 67 नये मामले सामने आये थे और तीन मरीजों की मौत हुई थी, संक्रमण की दर 0.09 प्रतिशत थी।

उल्लेखनीय है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर रिकॉर्ड 36 प्रतिशत तक पहुंच गयी थी जोकि अब घटकर 0.08 प्रतिशत पर आ गयी है।

बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटे में 67,368 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 51 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,36,144 हो गयी है जबकि अब तक राजधानी में 14.1 लाख लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 554 हो गयी है। राजधानी में कोविड-19 के निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 299 हो गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी