देश की खबरें | कोविड-19: विधायक ने जांच रिपोर्ट 'छिपाने' का आरोप लगाने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, सात अक्टूबर हिमाचल प्रदेश के भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात किसी से नहीं छिपाई और ऐसी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।

शौरी को तीन अक्टूबर को ‘अटल टनल’ के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक जनसभा में हिस्सा लेना था, लेकिन दो अक्टूबर को उनके वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

यह भी पढ़े | शोपियां के सुगन में चल रही मुठभेड़ में एक और अज्ञात आतंकवादी ढेर, खोज अभियान जारी- कश्मीर जोन पुलिस: 7 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि वह और उनके कर्मचारी तुरंत ही पृथक-वास में चले गए थे लेकिन कुछ लोग जांच रिपोर्ट छिपाने को लेकर भ्रामक खबरें फैला रहे हैं।

शौरी ने कहा कि ठीक होने के बाद वह ‘‘स्वार्थी राजनीतिक मकसद’’ के लिए उनकी और राज्य सरकार की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases in Agra: आगरा में कोरोना वायरस के 52 नए मामले, कुल संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 6,054.

शौरी ने फेसबुक पर कहा कि उनमें कोई लक्षण नहीं था और विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) के निर्देश पर कोरोना वायरस की जांच कराई थी, इसलिए नहीं कि मुझ में कोई लक्षण था।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा एसपीजी संभालती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट आते ही, मैं और मेरे सभी कर्मचारी पृथक-वास में चले गए थे।’’

बंजार के विधायक कोरोना वायरस के चपेट में आए राज्य के आठवें विधायक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)