कोविड-19 ः विधायक ने गोवा में ट्रेनें रुकने को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा

दिल्ली-तिरुवनंतपुरम विशेष ट्रेन से शनिवार को उतरे 11 यात्रियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है।

जियो

पणजी, 24 मई गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की पृष्ठभूमि में निर्दलीय विधायक रोहन खौंटे ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भले ही यह कह रहे हैं कि राज्य में ट्रेनें नहीं रूकेंगी, लेकिन एक दिन पहले ही एक स्पेशल ट्रेन मडगांव में रुकी थी और उससे यात्री नीचे भी उतरे थे।

दिल्ली-तिरुवनंतपुरम विशेष ट्रेन से शनिवार को उतरे 11 यात्रियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है।

खौंटे ने ट्वीट किया है, ‘‘गोवा के लिए यह काला दिन है क्योंकि हमें समझ आ गया है कि केन्द्र की नजरों में गोवा के मुख्यमंत्री की कोई इज्जत नहीं है। कोविड एक्सप्रेस शनिवार को रूकी थी। केन्द्र हमारे मुख्यमंत्री को पप्पू बना रहा है। गोवा में 50 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है।’’

उन्होंने लिखा है, ‘‘क्या डॉक्टर प्रमोद सावंत अपने पद पर नियंत्रण खो चुके हैं? गोवा के लोगों को राजधानी एक्सप्रेस के रूकने के संबंध में अंधेरे मे क्यों रखा गया? उन्होंने झूठ क्यों बोला? राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के लिए सिर्फ उन्हें ही दोष दिया जाना चाहिए।’’

विधायक ने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे के हवाई यात्रियों के लिए कोविड-19 जांच प्रमाण पत्र को अनिवार्य करने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री को स्वीकार करना चाहिए।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 66 मामले अब तक सामने आए हैं। इनमें से 50 उपचाराधीन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू