देश की खबरें | कोविड-19 कार्यबल के अध्यक्ष हो सकते हैं एनसीए प्रमुख द्रविड़
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन अगस्त भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) कोविड-19 को लेकर एक कार्यबल का गठन करेगा जिसमें पूर्व कप्तान एवं राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख राहुल द्रविड़ शामिल होंगे।

बीसीसीआई ने राज्यों को भेजी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में राज्य संघों को इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़े | सीएम अरविंद केजरीवाल ने डॉ. जोगिंदर के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी, भविष्य में भी उनके परिवार की करेंगे हर संभव मदद.

एनसीए प्रमुख होने के नाते द्रविड़ इस कार्यबल के भी अध्यक्ष हो सकते हैं ।

एसओपी के अनुसार खिलाड़ियों को अपने-अपने केंद्रों पर प्रशिक्षण शुरू करने से पहले एक सहमति फॉर्म पर हस्ताक्षर करना होगा। इसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र या स्वास्थ संबंधी परेशानी का सामना कर रहे किसी व्यक्ति के शिविर में भाग लेने पर रोक है।

यह भी पढ़े | सीपीआई नेता मोहम्मद सलीम का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव : 3 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बेंगलुरू एनसीए में प्रशिक्षण बहाली के लिए, कोवड-19 कार्यबल में द्रविड़, एक चिकित्सा अधिकारी, एक स्वच्छता अधिकारी के अलावा बीसीसीआई एजीएम, क्रिकेट संचालन शामिल होंगे।

उनकी जिम्मेदारियों में ‘स्पष्ट और नियमित रूप से खिलाड़ियों के साथ संवाद करना, जोखिम को प्रबंधित करने के लिए किए जा रहे उपाय का उल्लेख करने के साथ कोविड-19 से जुड़े मामलों के बारे में जानकारी’ देना शामिल है।

खिलाड़ियों और राज्यों के केन्द्र की तरह एनसीए में भी क्रिकेटरों को प्रशिक्षण शुरू करने से पहले एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा।

एसओपी के मुताबिक, ‘‘ प्रशिक्षण की बहाली से पहले कोविड-19 संक्रमण की संभावना का पता लगाने के लिए एनसीए के प्रशासनिक कर्मचारियों सहित सभी खिलाड़ियों और कर्मचारियों का कोविड-19 (आरटी-पीसीआर) परीक्षण किया जाएगा।

एसओपी के मुताबिक, ‘‘राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के शुरू होने से पहले, खिलाड़ी इस एसओपी में निर्धारित सभी प्रोटोकॉल का पालन करने और कोविड-19 रोकथाम के संदर्भ में समय-समय पर जारी किए गए विभिन्न सरकारी आदेशों का पालन करने के लिए लिखित में सहमति देना होगा।

क्रिकेट को फिर से शुरू करने पर बीसीसीआई द्वारा जारी किये गये दिशानिर्देश की प्रति पीटीआई- के पास भी है। इसके मुताबिक , ‘‘खिलाड़ियों, कर्मचारियों और हितधारकों की स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधित चीजों की जिम्मेदारी राज्य क्रिकेट संघों की होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)