देश की खबरें | कोविड-19: महाराष्ट्र के अमरावती में सोमवार से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लागू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के अमरावती जिले में 22 फरवरी को रात आठ बजे से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लागू रहेगा। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के चलते यह निर्णय लिया गया है। राज्य के एक मंत्री ने रविवार को यह जानकारी दी।
अमरावती, 21 फरवरी महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के अमरावती जिले में 22 फरवरी को रात आठ बजे से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लागू रहेगा। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के चलते यह निर्णय लिया गया है। राज्य के एक मंत्री ने रविवार को यह जानकारी दी।
मंत्री यशोमति ठाकुर ने कहा कि लॉकडाउन एक मार्च को सुबह आठ बजे तक लागू रहेगा।
एक अधिकारी ने कहा कि वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर अमरावती में लागू लॉकडाउन के अलावा अमरावती संभाग के अकोला, वाशिम, बुलढाणा और यवतमाल जिलों में भी कई तरह के प्रतिबंध लागू रहेंगे।
अमरावती की जिला प्रभारी मंत्री ठाकुर ने रविवार को कोरोना वायरस के हालात की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों में हालिया बढ़ोत्तरी को काबू करने के लिए अमरावती में सप्ताह भर का लॉकडाउन लगाना आवश्यक था।
मंत्री ने कहा, '' लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं के अलावा सभी दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थान, निजी कोचिंग सेंटर आदि प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। लोग अपनी जरूरत का सामान सुबह नौ बजे से शाम पाचं बजे के बीच खरीद सकेंगे।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)