देश की खबरें | कोविड-19 से भारत में प्रति एक लाख आबादी पर एक व्यक्ति की मौत, जबकि वैश्विक औसत 6.04 : केन्द्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 से भारत में प्रति एक लाख आबादी में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि इसका वैश्विक औसत 6.04 है।

नयी दिल्ली, 23 जून केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 से भारत में प्रति एक लाख आबादी में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि इसका वैश्विक औसत 6.04 है।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या आज 14 हजार से अधिक हो गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 846 नए मरीज पाए गए, 42 की मौत: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

देश में लगातार चौथे दिन दौरान संक्रमण के 14 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र के बाद संक्रमण से सबसे बुरी तरह प्रभावित दिल्ली में एक दिन में सबसे अधिक 3,947 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 66,602 हो गई है।

मंत्रालय ने देश में इस महामारी से होने वाली मौत की दर कम रहने का श्रेय मामलों का समय पर पता लगाये जाने, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये लोगों का व्यापक स्तर पर पता लगाने और कारगर चिकित्सा प्रबंध को दिया है।

यह भी पढ़े | दिल्ली कोरोना संक्रमण से हुई बेहाल, 24 घंटे में मिले 3947 नए केस, 68 मरीजों की हुई मौत.

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कुल 2,48,189 लोग ठीक हो चुके हैं। अब भी 1,78,014 लोग संक्रमित हैं जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 10,994 रोगी ठीक हुए हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार की सुबह आठ बजे तक (पिछले 24 घंटे में) 312 संक्रमित व्यक्तियों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या 14,011 हो गई है। वहीं, संक्रमण के 14,933 नये मामले आने के साथ कुल आंकड़ा बढ़ कर 4,40,215 पहुंच गया है। दुनिया भर में कोविड-19 से कुल 472,541 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की संख्या के मामले में भारत आठवें पायदान पर है। अमेरिका में सर्वाधिक 1,20,402 लोगों की मौत हुई है।

एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने 'पीटीआई-' से कहा, ''हम मृत्युदर को कम रखने पर काम कर रहे हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़ना इतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना अहम मृत्युदर का कम रहना है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\