देश की खबरें | कोविड-19: कर्नाटक प्रधानमंत्री के सुझावों को लागू करने के लिए सभी कदम उठायेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर ने मंगलवार को कहा कि राज्य कोविड-19 को फैलने से रोकने के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझावों को लागू करने के लिए सभी कदम उठायेगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 11 अगस्त कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर ने मंगलवार को कहा कि राज्य कोविड-19 को फैलने से रोकने के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझावों को लागू करने के लिए सभी कदम उठायेगा।

उन्होंने कहा कि स्नातक और स्नातकोत्तर मेडिकल सीटों को दुगुना करने और कोविड प्रबंधन के तहत तरल ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना समेत कई अनुरोध प्रधानमंत्री से किये गये है।

यह भी पढ़े | Plasma Bank for COVID-19 Treatment: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्लाज्मा बैंक खोलने की पहल बनी कोरोना मरीजों के लिए संजीवनी.

कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करने के लिए 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। बैठक में भाग लेने के बाद सुधाकर ने पत्रकारों से कहा कि देश में इस महामारी के छह लाख सक्रिय मामलों में से 80 प्रतिशत से अधिक मामले इन राज्यों में है और इसे यहां नियंत्रित करना महामारी के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कर्नाटक में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए सुझावों को लागू करने की योजना बनाई है।’’

यह भी पढ़े | ब्रेन सर्जरी के बाद वेंटिलेटर पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, हालत नाजुक: 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

देश में कोविड-19 मृत्यु दर लगभग 1.99 प्रतिशत है जबकि कर्नाटक में 1.8 प्रतिशत और बेंगलुरु में 1.7 प्रतिशत है।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा कोरोना वायरस के इलाज के बाद इस समय घर में पृथकवास में हैं। मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में उपमुख्यमंत्री सी एन अश्वथ नारायण और सुधाकर ने बैठक में हिस्सा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\