देश की खबरें | कोविड-19 इतनी घातक बीमारी नहीं है जिससे मानव जाति का विनाश हो जाए: सिंगापुर के प्रधानमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीएन लूंग ने कहा है कि कोविड-19 महामारी वैश्विक स्तर पर फैली त्रासदी है, लेकिन यह इतनी घातक बीमारी नहीं है कि इससे मानव जाति खतरे में आ जाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सिंगापुर, तीन सितंबर सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीएन लूंग ने कहा है कि कोविड-19 महामारी वैश्विक स्तर पर फैली त्रासदी है, लेकिन यह इतनी घातक बीमारी नहीं है कि इससे मानव जाति खतरे में आ जाए।

उन्होंने कहा कि आपदा के इस काल में प्राप्त अनुभवों को दर्ज किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी महामारी से मुकाबला किया जा सके।

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने कुलभूषण जाधव केस को लेकर 6 अक्टूबर तक टाली सुनवाई.

ली ने कहा कि वैज्ञानिकों का मानना है कि ‘डिजीज एक्स’ मानव जाति का बड़े स्तर पर विनाश कर सकती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बड़े स्तर पर महामारी फैला सकने में सक्षम अज्ञात रोगाणुओं को फरवरी 2018 में डिजीज एक्स नाम दिया था।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update India: भारत में रिकवरी रेट हुई 77 फीसदी, COVID-19 से संक्रमित 68,584 मरीज एक दिन में हुए ठीक.

ली ने कहा कि जब कोविड-19 का पहली बार पता चला तो बहुत लोगों ने सोचा कि डिजीज एक्स आ गयी है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार ली ने बुधवार को कहा, “कोविड-19 दुनिया के लिए एक त्रासदी है लेकिन यह डिजीज एक्स नहीं है।”

लूंग ने कहा कि सिंगापुर ने कोविड-19 से मुकाबला करने में अच्छी भूमिका निभाई है लेकिन महामारी को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदमों में ढील नहीं दी जा सकती।

उन्होंने कहा, “यदि हम अभी ढील दे देंगे तो महामारी और फैल जाएगी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड