देश की खबरें | कोविड-19 से संक्रमित पार्श्वगायक एस पी बालासुब्रमण्यम जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं: अस्पताल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 24 अगस्त कोविड-19 संक्रमण से जूझ रहे लोकप्रिय पार्श्वगायक एस पी बालासुब्रमण्यम जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। यहां उनका इलाज कर रहे अस्पताल ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एमजीएम हेल्थकेयर की सहायक निर्देशक डॉ. अनुराधा भाष्करण ने बताया कि प्रख्यात गायक ‘ सघन चिकित्सा कक्ष में जीवनरक्षक प्रणाली और इसीएमओ (एक्स्ट्राकोरपोरेरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजिनेशन) पर बने हुए हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के चंडीगढ़ में 117 नए मामले, अब तक 37 की मौत: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने एक बुलेटिन में कहा कि बालासुब्रमण्यम की ‘वर्तमान चिकित्सकीय दशा स्थिर है और बहुविषयक क्लीनिकल टीम उनपर लगातार नजर बनायी हुई है।’

अपने पिता के वायरस संक्रमण से मुक्त होने और उनकी स्थिति स्थिर होने का बयान जारी करने के बाद गायक के बेटे चारण ने बाद में वीडियो संदेश में सफाई दी।

यह भी पढ़े | CM Manohar Lal Khattar Tests Positive For COVID-19: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर खुद दी जानकारी.

फिल्मकार चारण ने कहा कि अस्पताल की मेडिकल टीम के साथ चर्चा के बाद वह आमतौर पर अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में नयी जानकारी देते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन दुर्भाग्य से मैं सुबह में पोस्ट डालने के लिए बाध्य हुआ।’’

उन्होंने कहा कि उनके पिता कोविड-19 से संक्रमित हो या नहीं, लेकिन वह जीवन रक्षक प्रणाली और ईसीमएमओ पर बने हुए हैं।

विभिन्न ओं में अपने गायन कौशल से काफी लोकप्रिय बालासुब्रमण्यम (74) को कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद पांच अगस्त को एमजीएम हेल्थकेयर में भर्ती कराया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)