कोविड-19: ग्लेनमार्क को मरीजों पर फैविपिराविर दवा के परीक्षण की मंजूरी मिली

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने इस दवा के लिये सक्रिय औषधि अवयव (एपीआई) खुद ही तैयार किया है। इसका यौगिक (फॉर्मूलेशन) भी उसने ही विकसित किया है। कंपनी ने इसके मानवीय चिकित्सकीय परीक्षण की अनुमति मांगी थी। यह मंजूरी कोरोना वारयस से संक्रमित ऐसे मरीजों पर परीक्षण के लिए मांगी गयी, जिनकी स्थिति अधिक गंभीर नहीं है।

जमात

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल दवा बनाने वाली कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों पर टैबलेट फैविपिराविर का परीक्षण करने की अनुमति मिल गयी है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारत के दवा महानियंत्रक (डीसीजीआई) से ऐसी मंजूरी पाने वाली वह देश की पहली कंपनी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने इस दवा के लिये सक्रिय औषधि अवयव (एपीआई) खुद ही तैयार किया है। इसका यौगिक (फॉर्मूलेशन) भी उसने ही विकसित किया है। कंपनी ने इसके मानवीय चिकित्सकीय परीक्षण की अनुमति मांगी थी। यह मंजूरी कोरोना वारयस से संक्रमित ऐसे मरीजों पर परीक्षण के लिए मांगी गयी, जिनकी स्थिति अधिक गंभीर नहीं है।

कंपनी ने कहा कि कोरोना वायरस के मरीजों पर दवा के परीक्षण के लिये नियामकीय मंजूरी पाने वाली वह देश की पहली कंपनी है।

फैविपिराविर एक वायरल-रोधी दवा है। इंफ्लूएंजा वायरस के खिलाफ इस दवा ने अच्छे परिणाम दिये हैं। जापान में इंफ्लूएंजा वायरस के इलाज के लिये इस दवा के उपयोग की अनुमति है।

नियमों के अनुसार कंपनी आंशिक तौर पर कोरोना वायरस से संक्रमित चुनिंदा 150 मरीजों पर इसका परीक्षण करेगी। मरीजों पर परीक्षण की अवधि 14 दिन से ज्यादा नहीं हो सकती है। इसके पूरे अध्ययन की अवधि 28 दिन से ज्यादा नहीं हो सकती है।

पिछले कुछ महीनों में चीन, जापान और अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों पर इस तरह के कई प्रायोगिक परीक्षण किये गये हैं।

ग्लेनमार्क फार्मा ने कहा कि यह उत्पाद जापान की फुजिफिल्म तोयामा केमिकल कंपनी लिमिटेड के एविगन टैबलेट का जेनेरिक संस्करण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड