जरुरी जानकारी | कोविड-19 संकट: अपोलो टायर्स चालू वित्त वर्ष में पूंजी व्यय 400 करोड़ रुपये घटाएगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अपोलो टायर्स ने कोरोना वायरस महामारी के कारण चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल को देखते हुए चालू वित्त वर्ष में पूंजी व्यय में 400 करोड़ रुपये की कमी करने का निर्णय किया है।
नयी दिल्ली, छह जुलाई अपोलो टायर्स ने कोरोना वायरस महामारी के कारण चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल को देखते हुए चालू वित्त वर्ष में पूंजी व्यय में 400 करोड़ रुपये की कमी करने का निर्णय किया है।
अपोलो टायर्स के मुख्य वित्त अधिकारी गौरव कुमार ने विश्लेषकों से कहा, ‘‘मांग की स्थिति को देखते हुए हमने 2020-21 के लिये पूंजी व्यय में 400 करोड़ रुपये की कटौती की है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि हम नकद प्रवाह या नकदी के लिहाज से दबाव में नहीं आयें।’’
इससे पहले, कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में घरेलू परिचालन में 1,400 से 1,500 करोड़ रुपये के पूंजी व्यय का निर्धारण किया था।
अपोलो टायर्स ने अपने यूरोपीय परिचालन में भी पूंजी व्यय में कटौती का निर्णय किया है।
कुमार ने कहा, ‘‘...भारत में निवेश का आंकड़ा 1,400 से 1,500 करोड़ रुपये रखा गया था। अब यह आंकड़ा 1,000 से 1,100 करोड़ रुपये होगा। इसी प्रकार, हमने यूरोपीय परिचालन में भी निवेश में कटौती की है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)