देश की खबरें | जेल के 14 कर्मियों में कोविड-19 की पुष्टि, औरंगाबाद में मामले 2264 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले की हरसूल जेल के 14 जेलकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। जेल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जियो

औरंगाबाद, 10 जून महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले की हरसूल जेल के 14 जेलकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। जेल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इससे पहले, जेल के 29 विचाराधीन कैदियों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद जेल प्रशासन को कर्मचारियों के नमूने लेने भेजा गया था।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को शोपियां मिली बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में ढेर किए 5 आतंकी- मुठभेड़ जारी.

एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने बताया कि दो अधिकारियों समेत 14 पुलिसकर्मियों की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि सभी नए मरीजों में संकर्मण के कोई भी लक्षण नहीं हैं और उन्हें जेल परिसर में बनाए गए पृथक-वास सुविधा में रखा गया है। औरंगाबाद नगर निगम के कर्मचारी उन पर निगरानी रख रहे हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: दिल्ली में जामा मस्जिद को फिर से किया जा सकता है बंद, कोविड-19 से हुई प्रवक्ता की मौत.

बुधवार को संक्रमण के 114 नए मामले सामने आने के बाद औरंगाबाद में कोविड-19 के कुल मामले 2,264 हो गए।

अब तक कुल 1283 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि 865 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति

\