देश की खबरें | कोविड-19: तमिलनाडु राजभवन के 84 कर्मियों में संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के राजभवन में तैनात 84 सुरक्षा और अग्निशमन कर्मी जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित निकले लेकिन उनमें से कोई भी राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित या वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में नहीं आया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 23 जुलाई तमिलनाडु के राजभवन में तैनात 84 सुरक्षा और अग्निशमन कर्मी जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित निकले लेकिन उनमें से कोई भी राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित या वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में नहीं आया।

सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | अमिताभ बच्चन का कोविड-19 टेस्ट आया निगेटिव : 23 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राजभवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि राजभवन में तैनात कुछ व्यक्तियों में लक्षण दिखने पर 147 कर्मियों की जांच की गई जिनमें से 84 में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।

संक्रमित पाए गए व्यक्तियों में सुरक्षा और अग्निशमन विभाग के कर्मी हैं।

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना, PWD को लेकर कही ये बात.

विज्ञप्ति में कहा गया, “सभी व्यक्तियों की जांच की गई और अब उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा पृथक-वास में भेज दिया गया है।”

विज्ञप्ति के अनुसार एहतियात के तौर पर राजभवन के पूरे परिसर और कार्यालयों को विषाणु-मुक्त किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\